उत्तर प्रदेश
September 10, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

उत्तर प्रदेश

Written byArchiveArchive
Nov 6, 2006, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 06 Nov 2006 00:00:00

184 गायों की हत्या

-शिवकुमार गोयल

अब से 150 वर्ष पूर्व 1857 के स्वातंत्र्य समर के दौरान 12 मई को महाराणा प्रताप के वंशज गहलौतों (राजपूतों) के क्षेत्र धौलाना (गाजियाबाद) में गोहत्यारे विदेशी, विधर्मी अंग्रेजों के विरुद्ध गोभक्त ग्रामीणों ने पुलिस थाना जलाकर विद्रोह की अग्नि प्रज्ज्वलित की थी। परिणामस्वरूप धौलाना में चौदह राष्ट्रभक्तों को सरेआम फांसी पर लटकाया गया था। अब उस घटना के डेढ़ सौ वर्ष बाद 12 मई, 2006 को सपा, कांग्रेस तथा सेकुलरवादियों के राज में इसी धौलाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सालेरपुर कोटला के एक खेत में राजस्थानी बंजारों से छीनकर 184 गायों की नृशंस हत्या कर गोमांस और खालों की रातों-रात मांस विक्रेताओं को आपूर्ति कर दी गई। प्रशासन ने इस सामूहिक गोहत्या काण्ड के जिम्मेदार गोमांस माफिया गिरोह को गिरफ्तार करने की बजाय गोहत्या का पर्दाफाश करने वाले क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह सिसौदिया, पूर्व सांसद तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रमेशचन्द्र तोमर, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशु वर्मा, लोकप्रिय समाजसेवी ठाकुर वाई.पी. सिंह, पूर्व विधायक रामनरेश रावत सहित 95 अन्य गोभक्तों को पकड़कर जेल में ठूंस दिया। इतना ही नहीं भाजपा के जिला महामंत्री वाई.पी. सिंह पर एक दरोगा ने लाठी बरसाकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

29 मई को सामूहिक हत्या के इस अमानवीय काण्ड तथा गोभक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट पर आयोजित विशाल प्रदर्शन के दौरान हजारों ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार गोहत्यारों, आतंकवादियों तथा विदेशी एजेन्टों को खुला संरक्षण दे रही है।

उन्होंने संदेश व्यक्त किया कि सपा सरकार के एक माफिया मंत्री की इस गो हत्याकाण्ड में संलिप्तता है। श्री त्रिपाठी ने 184 गायों के हत्यारे गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार कर उस पर रासुका लगाने तथा विधायक नरेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रो. रमेशचन्द्र तोमर तथा अन्य सभी गोभक्तों को बिना शर्त जेल से रिहा करने की मांग की।

12 मई 2006 का काला दिन। राजस्थान में भीषण गर्मी व चारे-पानी के अभाव से ग्रस्त राजस्थानी चरवाहे गायों का झुण्ड लेकर नहर की पटरी-पटरी होते हुए सालेरपुर कोटला गांव के पास पहुंचते हैं। मांस माफिया गिरोह के सदस्य उन्हें घेर लेते हैं। वे कहते हैं, “रात का समय होने वाला है। आगे जाना खतरे से खाली नहीं है। आप लोग इन गायों के झुण्ड को हमारे बंजर बने खेत में रात भर ठहरा दें ताकि गोमूत्र और गोबर से हमारे खेत उपजाऊ बन जाएं।” भोले-भाले चरवाहे उनके झांसे में आ गएं। उन्हें रातभर आराम करवाने, खाना खिलाने के नाम पर न जाने कहां ले जाया गया। देखते ही देखते गिरोह के सदस्यों ने मांस माफिया गिरोह के मुखिया को सूचना भेजकर कसाइयों को ट्रकों के साथ बुलवा लिया। रातों-रात सभी गायों की नृशंस हत्या कर इन कसाइयों की टोलियों ने उनका मांस, खालें, हड्डियां सब ट्रकों में भर-भर कर सूर्योदय से पूर्व ही उसे मुरादाबाद क्षेत्र की ओर रवाना कर दिया। अगली सुबह 13 मई को जब कुछ ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो खेत को खून से लाल हुआ देखकर उनका माथा ठनका। कुछ गायों की आंखें, मांस के टुकड़े खेत के छितराए हुए थे। जैसे ही क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह सिसौदिया को इस नृशंस काण्ड का पता चला, उन्होंने खून से लथपथ खेत का निरीक्षण करने के बाद धौलाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की तो गोहत्यारों से सांठ-गांठ थी ही। पुलिस ने खेत के मालिक को संकेत कर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा दी ताकि पुख्ता सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस द्वारा इस नृशंस काण्ड में कोई कार्रवाई न होते देखकर 15 मई को श्री सिसौदिया के नेतृत्व में हजारों ग्रामीणों ने हापुड़ मार्ग को अवरुद्ध कर गोहत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 17 मई को श्री सिसौदिया ने लखनऊ विधान सभा में सामूहिक गोहत्या का मामला जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने धौलाना के पुलिस प्रभारी पर गोमांस माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया। विधानसभा में प्रभावी ढंग से मामला उठाये जाने के बाद अंतत: धौलाना पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा। 15 गोहत्यारों को नामजद किया गया किन्तु अभी तक केवल पांच को ही गिरफ्तार किया जा सका है। तीन ने बाद में स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया। मांस माफिया गिरोह के सरगनाओं में से एक भी समाचार लिखे जाने तक नहीं पकड़ा गया है। उधर अनेक सामाजिक संगठनों ने गायत्री परिवार के विद्वान पंडितों के साथ मिलकर मृतक गायों की पावन स्मृति में सालेरपुर कोटला के उसी खेत में यज्ञ कराया। जहां गायों की नृशंस हत्या की गई थी।

यज्ञ समाप्त होने के बाद लोग गोमाता की जय-जयकार करते हुए शान्तिपूर्वक लौट ही रहे थे कि पुलिस ने हिन्दू नेताओं पर कानून व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाते हुए जबर्दस्त लाठीचार्ज किया। भाजपा के जिला महामंत्री वाई.पी. सिंह तथा उनके साथियों को घेर कर लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। भाजपा के पूर्व सांसद रमेशचन्द्र तोमर, विधायक नरेन्द्र सिसौदिया और नवाब सिंह नागर और भाजपा के जिलाध्यक्ष चौ. आशु वर्मा सहित सैकड़ों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर गत 30 मई को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. मुरलीमनोहर जोशी, श्री कलराज मिश्र ने जेल में बन्द भाजपा नेताओं व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से भेंट की। डा. जोशी ने मुलायम सरकार पर आरोप लगाया कि मुस्लिम वोट के लिए हिन्दुओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने मांग की कि घटना की जांच किसी मजिस्ट्रेट से कराने की बजाय किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश या केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा होनी चाहिए।

18

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हरिपुर कालसी बनेगा यमुना का हरिद्वार, सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे जमुना घाट का लोकार्पण

प्रतीकात्मक तस्वीर

लंबे युद्ध के लिए भारत की मिसाइल तैयारी: कौन-कौन सी मिसाइलें हैं और कहां है कमी?

Karnataka High court Raises question on Waqf board power

कर्नाटक में संघ के पथ संचलन में भाग लेने वाले शिक्षक के निलंबन पर रोक

गणेश जी के एक दांत का रहस्य, आखिर क्यों टूटा था भगवान गणेश का एक दांत?

टीपू से प्यार, हिंदुत्व पर वार

धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: श्यामलाताल लेक फ्रंट डेवलपमेंट से चंपावत बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

Load More

ताज़ा समाचार

हरिपुर कालसी बनेगा यमुना का हरिद्वार, सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे जमुना घाट का लोकार्पण

प्रतीकात्मक तस्वीर

लंबे युद्ध के लिए भारत की मिसाइल तैयारी: कौन-कौन सी मिसाइलें हैं और कहां है कमी?

Karnataka High court Raises question on Waqf board power

कर्नाटक में संघ के पथ संचलन में भाग लेने वाले शिक्षक के निलंबन पर रोक

गणेश जी के एक दांत का रहस्य, आखिर क्यों टूटा था भगवान गणेश का एक दांत?

टीपू से प्यार, हिंदुत्व पर वार

धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: श्यामलाताल लेक फ्रंट डेवलपमेंट से चंपावत बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

AI generated image

Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80s वाली AI Photos? ChatGPT से ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर

Delhi-NCR Weather: मानसून की वापसी! DELHI-NCR में 16 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: 10 सितंबर को राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना

Red Fort Car Bomb Blast NIA Chargesheet

लाल किला विस्फोट: मंदिर में धमाका करना चाहता था उमर उन नबी, जूते में रिमोट; NIA का बड़ा खुलासा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies