बोकारो में स्वदेशी जागरण मंच का किसान सम्मेलन
September 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

बोकारो में स्वदेशी जागरण मंच का किसान सम्मेलन

Written byArchiveArchive
Jan 10, 2006, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 10 Jan 2006 00:00:00

किसान विरोधी नीतियां बदलोकिसानों के हित की चिंता किसी को नहीं-मुरलीधर राव, राष्ट्रीय संयोजक, स्वदेशी जागरण मंचगत 24 अगस्त, 2006 को बोकारो के ग्राम-गांगजोरी में स्वदेशी जागरण मंच, बोकारो ने एक विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री मुरलीधर राव, झारखण्ड प्रांत संयोजक एवं पूर्व सांसद श्री महावीर लाल विश्वकर्मा, प्रांतीय सह-संयोजक श्री दिनेश मंडल, झारखण्ड प्रांत संघर्षवाहिनी प्रमुख श्री वंदेशंकर, कृषि वैज्ञानिक डा. राधाकान्त ठाकुर, मिट्टी जांच एवं जैविक खाद्य वैज्ञानिक डा. सुधीर कुमार झा, उद्यान वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार, कीट वैज्ञानिक डा. (श्रीमती) नीना भारती, डा. उदय कुमार सिंह, जट्रोफा विशेषज्ञ श्री रामरुद्र गिरी एवं भारतीय किसान संघ के झारखण्ड प्रांत के संगठन मंत्री श्री विनोद उपस्थित थे। करीब 5 हजार किसानों के इस सम्मेलन की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्राचार्य एवं गांव के वरिष्ठ किसान श्री संतोष कुमार महतो ने की।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री वंदेशंकर ने कहा कि किसान नई तकनीक अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों के खेती में प्रयोग का दुष्परिणाम सामने आ रहा है, भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होती जा रही है। पानी का अत्यधिक दोहन होने से जलस्तर नीचे गिर रहा है। किसानों को अभी से सचेत हो जाना चाहिए। श्री महावीर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि सरकारी उपेक्षा के कारण किसानों की दशा खराब हो रही है। सरकार किसानों के बजाय विश्व व्यापार संगठन के इशारे पर चल रही है। डब्ल्यू.टी.ओ. का पेटेंट कानून हमारी पारम्परिक व्यवस्था पर आघात कर रहा है। उन्होंने कहा कि बासमती जैसे चावल को टैक्समति के नाम से अमरीका की कम्पनी ने पेटेंट करवा लिया है। यदि अब भी किसान नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं जब किसानों के घर बनने वाला भोजन भी पेटेंट कानून के दायरे में आ जाएगा।सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में श्री मुरलीधर राव ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद यहां किसानों के हित के लिए कोई चिंतन नहीं किया जा रहा है। किसान अपने ही देश में बेगाने होते जा रहे हैं। कांग्रेसनीत सरकार सर्वाधिक किसानों को नजरअंदाज कर रही है। एक तरफ देश के बड़े औद्योगिक घरानों को मुंहमांगी रकम उनकी ही शर्तों पर मात्र चार से पांच फीसदी ब्याज दर पर दी जाती है, दूसरी तरफ किसानों से खाद, बीज के लिए ऋण लेने पर नौ फीसदी की दर से ब्याज वसूला जाता है। यही वजह है कि आज देश का किसान बरबादी के कगार पर है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार नहीं चाहती है कि देश की 70 प्रतिशत आबादी, जो खेती व गांव से जुड़ी है, उसका विकास हो। श्री राव ने कहा कि स्वदेशी को किसी दल के दायरे में नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से विश्व व्यापार संगठन के बारे में हम लोग जो बोला करते थे, आज वही सामने आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में विकास की गति तभी तेज होगी जब किसानों व मजदूरों के लिए सही नीति बनेगी।उन्होंने बताया कि झारखण्ड में यह पहली किसान पंचायत लगी है। ऐसी पंचायत राज्य के अन्य 21 जिलों में भी लगाए जाने की योजना है। मंच, जन-दबाव व जनांदोलन की बदौलत राजनीतिक दलों को किसानों के हित में नीतियां बनाने के लिए बाध्य करेगा।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों में केवल आठ प्रतिशत लोगों को रोजगार मिला है जबकि 92 प्रतिशत रोजगार कृषि व कृषि आधारित छोटे व लघु उद्योगों में मिलता है।श्री राव ने कहा कि देश के विकास के लिए किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। अमरीकी पद्धति के आधार पर किसानों का विकास नहीं होगा, क्योंकि अमरीका में किसानों को 150 प्रतिशत अनुदान दिया जाया है, जबकि भारत के अंदर किसानों को अनुदान देने की कोई व्यवस्था नहीं है।प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए श्री राव ने कहा कि वालमार्ट कंपनी को भारत आने के बाद किसानों की सेहत पर वालमार्ट की की विक्रय व्यवस्था का कोई लाभकारी असर नहीं पड़ेगा बल्कि स्थिति पहले की अपेक्षा कमजोर होगी। श्री राव ने देशवासियों से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि विदेशी व बहुराष्ट्रीय कम्पनियां अब बच्चों के माध्यम से भारतीय अर्थ व्यवस्था पर कब्जा करने की कोशिश में है। सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि विदेशी उत्पादों का प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है। पेप्सी में कीटनाशक मिलाये जाने की घटना ने इसे साबित कर दिया है। पेप्सी का उपयोग अब किसान खेतों में कीटनाशक को मारने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने पेप्सी, कोला का बजाय छाछ और दूध का उपयोग करन पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही।इस किसान सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के कृषि विशेषज्ञों ने स्वदेशी विधि द्वारा नई तकनीक से खेती करने के तरीके किसानों को बताए। श्री संतोष कुमार महतो को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से श्री मुरलीधर राव ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।श्री संतोष महतो ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि 60 वर्षों से हमने अपने खेत में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया है, और अन्य किसानों को भी रासायनिक खाद के उपयोग से मना करता हूं। उन्होंने लोगों से अपनी जमीन से जुड़ने की अपील की।आयोजन समिति के सदस्य श्री दिनेश मरांडी द्वारा सभी आगत अतिथियों, वैज्ञानिकों एवं उपस्थित किसानों का धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच, बोकारो के संयोजक श्री कौशल किशोर द्वारा किया गया।इस सम्मेलन में 60 गावों से लगभग साढ़े चार हजार किसानों की सहभागिता रही। -प्रतिनिधि28

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Panchjanya This Week: दुनिया डगमगाई, भारत संभला: उत्सव, अर्थव्यवस्था और सुशासन की हर बड़ी बात!

Sabarmati Samvad 2026: New World Order में भारत का दबदबा? Kashmir से Global South तक बढ़ता प्रभाव

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद नजीर

लिव-इन पार्टनर का खौफनाक चेहरा! 14 साल की नाबालिग हिंदू बच्ची से दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला घिनौना सच

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से ईओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

अंतरिक्ष में भारत की ‘तीसरी आंख’

कल का मौसम: 16 सितंबर को 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 85 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का बड़ा अपडेट

Load More

ताज़ा समाचार

Panchjanya This Week: दुनिया डगमगाई, भारत संभला: उत्सव, अर्थव्यवस्था और सुशासन की हर बड़ी बात!

Sabarmati Samvad 2026: New World Order में भारत का दबदबा? Kashmir से Global South तक बढ़ता प्रभाव

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद नजीर

लिव-इन पार्टनर का खौफनाक चेहरा! 14 साल की नाबालिग हिंदू बच्ची से दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला घिनौना सच

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से ईओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

अंतरिक्ष में भारत की ‘तीसरी आंख’

कल का मौसम: 16 सितंबर को 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 85 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का बड़ा अपडेट

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

50 लाख पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किशाऊ बांध परियोजना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक।

80 साल से अटकी किशाऊ परियोजना पर बड़ा फैसला: अमित शाह की अध्यक्षता में 6 राज्यों के बीच बनी सहमति

सैन्य अधिकारियों ओर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा कूटनीति पर ‘रक्षा’  नामक रणनीतिक दस्तावेज जारी करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बदलते विश्व में भारत का शक्ति-संकल्प

गोविंद देव गिरि जी, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र साक्षात्कार में हुए थे शामिल, अनुपस्थित बताना गलत: स्वामी गोविंद देव गिरि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies