| दिंनाक: 06 Aug 2003 00:00:00 |
|
डा. राजशेखरन पिल्लै का अभिनंदनअभिनंदन समारोह में मंच पर हैं (बाएं से) श्री के.जी. सुरेश, श्री राजशेखरन पिल्लै, श्री ओ. राजगोपाल एवं श्री पी. परमेश्वरनगत 22 मई को नई दिल्ली की प्रसिद्ध सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था नवोदयम् द्वारा वि·श्वविद्यालय अनुदान आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डा. वी.एन. राजशेखरन पिल्लै का अभिनन्दन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में श्री पिल्लै के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी के अध्यक्ष श्री पी. परमेश्वरन ने उनका अभिनन्दन किया। नई दिल्ली में आयोजित इस अभिनन्दन समारोह में केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री ओ. राजगोपाल ने कहा कि आजकल लोगों में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति पनप रही है जो अत्यन्त खेदजनक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं जब श्री पिल्लै विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष पद पर आसीन होंगे। इस अवसर पर प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के उप मुख्य संवाददाता श्री के.जी. सुरेश ने देश के सांस्कृतिक-सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र पर हावी वैचारिक माफिया के प्रति आगाह करते हुए देश में एक राष्ट्रवादी जनसमूह निर्माण करने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर प्रसिद्ध स्तम्भकार श्री टी.वी.आर. शेनाय सहित अनेक गण्यमान्यजन उपस्थित थे। द प्रतिनिधि20