Archive 0सोशल नेटवर्किंग साइट्स-गूगल, यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर आदि पर आपत्तिजनक व झूठी सामग्री (फोटो, 'वीडियो क्लीपिंग' और आलेख ) से फैली अफवाह। 0अधिकांश सामग्री पाकिस्तान से 'अपलोड' की गई। 0 इन साइट्स का मूल अमरीका में, नियंत्रण आसान नहीं, प्रारंभ में सहयोग भी नहीं।0 फेसबुक, ट्वीटर आदि के खिलाफ केन्द्र सरकार का रवैया सख्त। 0 275 से अधिक वेबसाइटों व वेब पेज को प्रतिबंधित किया। 0 मोबाइल से बड़ी संख्या में भेजे जाने वाले लघु संदेशों (बल्क एसएमएस) पर भी रोक। 0 साइबर क्राइम और सूचना तकनीकी के इस क्षेत्र में भारत के सुरक्षा इंतजाम नाकाफी। 0 पहले भी सरकारी वेबसाइट्स पर पाकिस्तान साइबर आर्मी नामक 'हैकरों' ने कब्जा किया था। 0 इस वर्ष शुरुआती 3 महीने में ही 133 सरकारी वेब साइट्स पर चीनी और पाकिस्तानी घुसपैठ।0 अण्णा आंदोलन के समय सोशल नेटवर्किंग साइट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार इन पर पाबंदी के पक्ष में। 0 अब पाकिस्तान, झूठे और अपत्तिजनक चित्रों की आड़ में नियंत्रण के प्रयास।