उधम सिंह नगर: रुद्रपुर के रवींद्र नगर में एक मुस्लिम दूध बेचने वाले की शर्मनाक, घिनौनी हरकत को सीसीटीवी ने पकड़ लिया। कैमरे में उक्त दुधिया अपनी मोटर साइकिल में बंधे दूध के कंटेनरों से छोटे डिब्बे में दूध निकाल कर उसमें थूकते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और उन्होंने पुलिस में इस आशय की तहरीर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी देखने के बाद आरोपी दूधिए को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने में बिठा लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले अपना नाम प्रेम (हिंदू) बताया परंतु जब पहचान पत्र मांगा तो वो बिलासपुर निवासी मुस्लिम निकला। पुलिस ने विहिप नेता जोगेन्द्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि थूक जिहाद की ये घिनौनी हरकत से किसी का भी मन व्यथित हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, उक्त दुधिया कई दिनों से ऐसी हरकत कर रहा था जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज़ से हुई है।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।











