सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार की तेज बढ़त के बाद बुधवार को कुछ नरमी देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 2,700 रुपये महंगा होकर 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। इससे पहले सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, बुधवार सुबह सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
सोना-चांदी दाम
Bullion.co.in के अनुसार, बुधवार 26 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,49,811 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। हालांकि, एक सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 3.18 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। यानी छोटी गिरावट के बावजूद सोना अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। हरों की बात करें तो बुधवार को चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,610 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,49,976 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,850 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,49,279 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को चांदी 3,500 रुपये सस्ती होकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सोमवार को इसका भाव 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। बुधवार सुबह 999 फाइन सिल्वर की कीमत 2,45,540 रुपये प्रति किलोग्राम और 925 स्टर्लिंग सिल्वर का भाव 2,27,125 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले एक सप्ताह में 999 फाइन सिल्वर की कीमत 3.24 फीसदी बढ़ी है। दिल्ली में चांदी 2,44,670 रुपये, मुंबई में 2,45,090 रुपये, चेन्नई में 2,45,810 रुपये और बेंगलुरु में 2,45,290 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदते समय केवल बाजार भाव देखकर कीमत का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए। अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क भी जुड़ सकते हैं। इसके अलावा सोने की कीमत उसकी शुद्धता के हिसाब से बदलती है। इसलिए खरीदारी से पहले हॉलमार्क, कैरेट और उस दिन का ताजा बाजार भाव जरूर जांच लें।













