विशाखापट्टनम के समीप गुड़िलोवा स्थित ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ बुधवार, 19 अगस्त 2026 से शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। तीन दिवसीय यह बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी। इसमें संघ से प्रेरित 32 विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और चयनित कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में कुल 327 प्रतिनिधियों के शामिल होने की अपेक्षा है, जिनमें 49 महिलाएं भी हैं। बैठक में संघ और उससे जुड़े संगठनों के बीच समन्वय, सामाजिक विषयों और विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।
















