संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से खड़े गए ढांचाें काे ध्वस्त करने का काम तेजी से जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में अवैध रूप से बनी ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन करते हुए इस ध्वस्त किया गया। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम की उपस्थिति में यह कार्य किया गया। इस दाैरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गयी थी।
मढ़न गांव में कब्रिस्तान की भूमि गाटा संख्या 208 रकवा हेक्टेयर व गाटा संख्या 210 रकवा 0. 128 पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली के आदेश दिए थे। इसके लिए तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जो मंगलवार को कार्रवाई करने के लिए मढ़न गांव में पहुंची। इसके बाद तहसीलदार आरएएफ और तीन थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और अवैध ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन किया।
ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुलह पहल बेनतीजा, दोनों पक्षों का मध्यस्थता से इनकार
इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार संभल धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि तहसील क्षेत्र के मढ़न गांव में गाटा संख्या 208,210,218 ,417 कब्रिस्तान हेतु सुरक्षित किया गया था लेकिन उक्त प्रयोजन को बदलते हुए गाटा संख्या 210 तो आज भी कब्रिस्तान के रूप में प्रयुक्त हो रही है लेकिन गाटा संख्या 208 में इन्होंने इसका प्रयोजन बदल कर कुछ स्थानीय माफियाओं ने इसको ईदगाह के रूप में परिवर्तित कर दिया ओर अपना प्रयोजन सिद्ध करने लगे जिससे गांव में असंतोष है कि हमारी कब्रिस्तान की जमीन कब्जा मुक्त होनी चाहिए। इसीलिए आज ईदगाह को हटा कर कब्रिस्तान को वास्तविक रूप में स्थापित किया गया है।

















