अयोध्या।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को अयोध्या पहुंचे । महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह दूसरा मौका होगा, जब वह रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।
कोलकाता की घटना पर जताया दुख
कोलकाता के पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर शोक जताया
अयोध्या में हिमंत बिस्वा सरमा के आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह दिखाई दिया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह शोक-संवेदना व्यक्त करने के लिए बस्ती जा रहे हैं।

















