वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) काशी विभाग और बजरंग दल काशी महानगर (उत्तर) ने शारदीय नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नशाखोरी और अभद्रता पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
विहिप के विभाग मंत्री कन्हैया सिंह ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त, वाराणसी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि गरबा पंडालों में पहचान छिपाकर प्रवेश करने वालों को रोकने के लिए प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्रों की जांच की जानी चाहिए। संगठन ने आधार कार्ड की जांच, तिलक-कलावा और स्वयंसेवकों की निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू करने की भी मांग की है।
दुर्गा पंडालों के अतिरिक्त्त अन्य अनुपयुक्त स्थानों पर अनुमति देने की मांग
बार और क्लबों में आयोजित गरबा कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने तथा दुर्गा पंडालों के अतिरिक्त अन्य अनुपयुक्त स्थलों पर आयोजन की अनुमति नहीं देने की मांग की गई है। प्रवेश द्वार पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच कराने का भी सुझाव दिया गया है।
संगठन ने सभी पंडालों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रशासन के समन्वय से बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के प्रतिनिधियों का सहयोग लेने तथा सभी गरबा कार्यक्रम रात 10 बजे तक समाप्त कराने की मांग की है।











