पाकिस्तान लगातार भारत क खिलाफ साजिशें रच रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी पाकिस्तानी प्रोपागेंडा अकाउंट्स झूठ फैलाकर लगातार भारत में अव्यवस्था फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसे क्रम में भारतीय एय़र चीफ आशुतोष दीक्षित का वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने इसे भ्रामक करार दिया है।
वीडियो में क्या दिखाया गया
वीडियो में आशुतोष दीक्षित कहते नजर आ रहे थे कि भारतीय वायुसेना ऑपरेशन सिंदूर में सामने आई कमियों को दोबारा नहीं दोहराएगी। कई लोगों ने इसे शेयर किया।
🚨 DIGITALLY-ALTERED VIDEO ALERT!
Several Pakistani propaganda accounts are circulating a video showing the Indian Air Chief Ashutosh Dixit saying the Indian Air Force will not repeat the shortcomings exposed during Operation Sindoor #PIBFactCheck:
❌ This video is #Fake and… pic.twitter.com/sqsocIepiN
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 8, 2026
PIB ने क्या बताया
PIB फैक्ट चेक ने साफ कहा कि यह वीडियो फर्जी है। इसमें डिजिटल तरीके से बदलाव किया गया है। भारतीय एयर चीफ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।
असली वीडियो क्या था
असली वीडियो में आशुतोष दीक्षित CAPSS-IMR सेमिनार में बोल रहे थे। वे रक्षा कंपनियों के काम, प्राइवेट सेक्टर की भूमिका, AI वाली हथियार व्यवस्था, ड्रोन, साइबर सुरक्षा और ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक के बारे में बात कर रहे थे। वे इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस की भी चर्चा कर रहे थे। कमियों वाले बयान का कोई जिक्र नहीं था।
इसके साथ ही PIB ने लोगों से कहा कि ऐसे बदले हुए कंटेंट से सावधान रहने की अपील की है।














