
Gold Silver Price Today
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के भाव आपके लिए खास मायने रखते हैं। पिछले कुछ समय से लगातार महंगा हो रहा सोना-चांदी सोमवार, 28 सितंबर को अचानक नीचे आ गया। घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी की कीमत में करीब 6,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई, जबकि सोना भी 2,600 रुपये से ज्यादा सस्ता गया। ऐसे में आम खरीदार के मन में यही सवाल है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने-चांदी के भाव फिसल गए?
MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 2,28,764 रुपये प्रति किलो पर रही। पिछले भाव के मुकाबले इसमें 5,932 रुपये यानी 2.53 फीसदी की गिरावट आई। कारोबार के दौरान चांदी 2,28,035 रुपये तक नीचे गई, जबकि दिन का ऊपरी स्तर 2,32,300 रुपये रहा। सोने की कीमत भी आज दबाव में रही। MCX पर 5 अक्टूबर 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,48,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसमें 2,651 रुपये यानी 1.76 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के दौरान सोना 1,47,667 रुपये तक फिसला और 1,50,100 रुपये का स्तर भी छुआ। IBA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,48,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,580 रुपये और दिल्ली में 1,48,320 रुपये रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा 1,49,070 रुपये के आसपास रहा। चांदी की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव 2,27,760 रुपये, मुंबई में 2,28,150 रुपये और चेन्नई में 2,29,030 रुपये प्रति किलो रहा।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट सिर्फ भारत में नहीं आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड करीब 1.5 फीसदी गिरकर 4,223.95 डॉलर रहा। वहीं स्पॉट सिल्वर 2.6 फीसदी गिरकर 62.64 डॉलर पर आ गई। हालांकि, अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो दुकान पर कीमत इससे अलग हो सकती है, क्योंकि बिल में मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जुड़ते हैं।