भारत

कल का मौसम: 22 सितंबर को 18 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, IMD का बड़ा अपडेट; 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Published by
Lalit Fulara

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में इस आंधी के चलते नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

देश के 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर को देश के 18 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।

दिल्ली में 22 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, मोरादाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, एटा, कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, वापाणसी और गोरखपुर में भी 22 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।  बिहार में भी 22 सितंबर को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी 22 सितंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

Share