हनुमान अंश : परदे पर लौटता भारत
September 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम मनोरंजन

हनुमान अंश : परदे पर लौटता भारत

बॉलीवुड के चमकते सितारों, करोड़ों के बजट और महंगे प्रचार के बीच लगभग दो करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रश्न खड़ा किया है, जिसे नजरअंदाज करना बॉलीवुड के लिए आसान नहीं होगा। फिल्म ने 40 दिनों में बाक्स ऑफिस पर 231 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Written byनागार्जुननागार्जुन
Sep 17, 2026, 08:04 pm IST
inमनोरंजन

बॉलीवुड लंबे समय से दर्शकों को यही समझाता रहा कि फिल्म की सफलता का सूत्र बड़ा सितारा, बड़ा बजट और भारी प्रचार है। लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस धारणा के सामने एक असहज सवाल खड़ा कर दिया है। यह केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि उस दर्शक की वापसी का संकेत है, जिसे मनोरंजन बाजार ने केवल ‘उपभोक्ता’ समझा, जबकि उसकी सांस्कृतिक चेतना, आस्था और जड़ों से जुड़ाव की आकांक्षा को नजरअंदाज किया।

दो करोड़ की पूंजी, सौ करोड़ का भरोसा

लगभग दो करोड़ रुपये में बनी, बिना बड़े सितारे और शोर-शराबे वाले प्रचार के 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है, बल्कि 51 साल पुराने ‘जय संतोषी मां’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली भक्ति फिल्म बन गई है। 31 दिन में फिल्म ने 122.13 करोड़ रुपये नेट और 144.40 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई के साथ 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है। कुछ रपटों में इसकी वैश्विक कमाई लगभग 322 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
‘हनुमान अंश’ नीब करौरी (नीम करौली) बाबा के जीवन और आध्यात्मिक दर्शन पर आधारित है।

विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है, जबकि निर्माण 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर ने किया, जो यूके के यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं और पहली बार फिल्म निर्माण में उतरीं। फिल्म पारंपरिक जीवनी नहीं, बल्कि दादा-पोते के संवाद के जरिए बाबा के जीवन को प्रस्तुत करती है। कथा का केंद्र बाहरी खलनायक से संघर्ष नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर के परिवर्तन, भक्ति, सेवा, करुणा और ईश्वर की खोज है। निर्देशक के मुताबिक, अधिकांश घटनाएं वास्तविक वृत्तांतों पर आधारित हैं, हालांकि कथा को जोड़ने के लिए सिनेमाई स्वतंत्रता ली गई। नीब करौरी बाबा की भूमिका शोभिनव सत्या ने निभाई है, जो मूलतः फिल्म के सहायक निर्देशक थे।

मुख्य अभिनेता के बीमार पड़ने पर पांच घंटे के ऑडिशन के बाद उन्हें यह भूमिका मिली। यही इस फिल्म की निर्माण यात्रा का प्रतीक है, जहां स्टारडम के बजाय पात्र की आवश्यकता को प्राथमिकता मिली। निर्देशक ने इस परियोजना के लिए मानदेय न लेने और आध्यात्मिक विषय के अनुरूप कठोर अनुशासन अपनाने की बात कही है। उनका कहना है कि फिल्म आध्यात्मिक अनुभव और आंतरिक परिवर्तन पर केंद्रित है, चमत्कारों की सनसनी पर नहीं। फिल्म की कमजोरी भी यहीं दिखाई देती है। कथा कई स्थानों पर धीमी पड़ती है और पटकथा में वह कसाव नहीं है, जो बड़े परदे पर प्रभाव को और असरदार बना सकता था। लेकिन दर्शकों ने इन कमियों के बावजूद फिल्म को स्वीकार किया, क्योंकि कई बार तकनीकी पूर्णता से अधिक भावनात्मक प्रामाणिकता दर्शक को छूती है।

सिनेमा जब भक्ति की भाषा बोलता है

फिल्म के संगीत ने दर्शक के जुड़ाव को और गहरा किया है। दृष्टिबाधित बुंदेली लोकगायक सुनील लोधी की आवाज में लोक संवेदना फिल्म को महानगरीय कृत्रिमता से बचाती है। यही कारण है कि संगीत केवल पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि दर्शक व कथा के बीच भावनात्मक सेतु बन जाता है। सुनील का भजन ‘मोरे संकट के कटैया’ वायरल होने के बाद उन्हें फिल्म में ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने का मौका मिला। इसमें ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, ‘जय हनुमान’, ‘राम भजन की ओर’, ‘बजरंग बांका’, ‘परवती’, ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘हृदय में जिनके सियाराम’ सहित कुल 11 गीत हैं। लोकधुन, भक्ति और बुंदेलखंडी स्वरों वाला यह संगीत फिल्म को उस दर्शक वर्ग से जोड़ता है, जो पारंपरिक हिंदी फिल्म संगीत की चमक से अधिक भजन और भाव से जुड़ता है।

‘हनुमान अंश’ की सफलता को समझने के लिए 1975 की ‘जय संतोषी मां’ तक लौटना होगा। नगण्य बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 5 करोड़ का कारोबार किया और 50 सप्ताह तक चलकर अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की। उसी साल ‘शोले’ जैसी महागाथा भी आई थी, पर ‘जय संतोषी मां’ ने साबित कर दिया कि दर्शक की आस्था का बाजार किसी स्टार की लोकप्रियता का मोहताज नहीं है। इसी तरह, ‘कार्तिकेय 2’ के हिंदी संस्करण ने 7 लाख रुपये की शुरुआत के बाद 31.05 करोड़ रु. का कारोबार किया, जबकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 3.55 करोड़ रु. की शुरुआत के बाद भारत में कुल 252.90 करोड़ रु. कमाए। ‘जय संतोषी मां’ पर निवेश का रिटर्न 1,650 प्रतिशत था, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 24 दिन में 1,906%, 26वें दिन 2,907% और 28 दिन में 3,644% तक मुनाफा देकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीनों फिल्मों की विषयवस्तु अलग है। ‘जय संतोषी मां’ भक्ति की कथा है, ‘कार्तिकेय 2’ पुराण, रहस्य और रोमांच का मेल है, और ‘द कश्मीर फाइल्स’ विस्थापन और कश्मीर के हिंदू नरसंहार की स्मृति को सामने रखती है। फिर भी इनमें एक साझा सूत्र है। ये फिल्में उस भारत की कथा कहती हैं, जिसकी अपनी स्मृति, आस्था और सांस्कृतिक चेतना है।

दर्शक बदला या सिनेमा?

उत्तर है-शायद दोनों। बाॅलीवुड ने वर्षों तक दर्शक की पसंद को रोमांस, एक्शन, हास्य, सितारा, विदेशी लोकेशन और भारी प्रचार जैसे आसान फार्मूले में बांट। जब डिजिटल माध्यमों ने विकल्प बढ़ाए तो दर्शक के पास चयन की शक्ति और बढ़ गई। अब दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए केवल महंगा चेहरा पर्याप्त नहीं। दर्शक पूछ रहा है, यह फिल्म मुझे क्या देगी? क्या यह मेरे जीवन, स्मृति, विश्वास या पहचान से जुड़ती है? बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन इसी का उत्तर है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 10 लाख रु. का कारोबार किया। शुरुआती सप्ताह कमजोर रहा, पर जब दर्शकों ने देखना शुरू किया तो प्रचार दर्शकों ने स्वयं किया। यही ‘वर्ड ऑफ माउथ’ इसकी सबसे बड़ी मार्केटिंग बन गया। ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के कारण इसे सिनेमाघरों से लगभग हटा दिया गया था। पहले सप्ताह में ही स्क्रीन संख्या 250 से घटकर 25-30 रह गई थी। दर्शकों की मांग पर चौथे सप्ताह में फिल्म 1,200 स्क्रीन पर पहुंच गई। अब 1,500 से अधिक स्क्रीन पर चल रही है।

चौथे सप्ताह में कारोबार में असाधारण उछाल आया और फिल्म 100 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई। इसने ‘धुरंधर 2’ के चौथे सप्ताह के प्रदर्शन को पीछे छोड़ा। पांचवें शुक्रवार की कमाई ने धुरंधर, छावा, पुष्पा 2 (हिंदी) और धुरंधर 2 के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया। ‘धुरंधर’ 2026 की सर्वाधिक मुनाफा वाली फिल्म मानी जाती थी। ‘हनुमान अंश’ ने ‘सिंघम’, ‘83’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी एक्शन फिल्मों को भी पछाड़ा है। यही आधुनिक सिनेमा का सबसे बड़ा परिवर्तन है। विज्ञापन दर्शक को फिल्म तक पहुंचा सकता है, लेकिन दर्शक ही फिल्म को आंदोलन बना सकता है।

ओटीटी ने ठुकराया

‘हनुमान अंश’ की कहानी का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि जिसे बाजार ने शुरुआत में पर्याप्त आकर्षक नहीं समझा, उसे दर्शक ने धीरे-धीरे अपनी फिल्म बना लिया। सीमित शो, कम प्रचार और ओटीटी को लेकर शुरुआती अस्वीकृति जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म ने लंबी दौड़ लगाई। इस सफलता से यह प्रश्न उठता है कि क्या निर्णय लेने वाली संस्थाएं अभी भी भारत के दर्शक को उसी दृष्टि से देख रही हैं, जिस दृष्टि से वह स्वयं को देखता है? यदि किसी फिल्म में बड़े सितारे नहीं हैं, तो क्या वह स्वतः छोटी फिल्म हो जाती है? यदि विषय आध्यात्मिक है, तो क्या वह आधुनिक दर्शक के लिए अप्रासंगिक हो जाता है? यदि कहानी किसी महानगर के अभिजात जीवन के बजाय किसी संत, आश्रम, गांव या भारतीय परंपरा से आती है, तो क्या वह ‘मुख्यधारा’ नहीं है? ‘हनुमान अंश’ का उत्तर है-नहीं।

सत्ता का हस्तांतरण, बॉलीवुड की बेचैनी

इस सफलता से बॉलीवुड की बेचैनी केवल इसलिए नहीं कि एक छोटी फिल्म ने बड़ी कमाई कर ली। असली चिंता गहरी है। यदि दो करोड़ रुपये की फिल्म दर्शक को थिएटर तक ला सकती है, तो करोड़ों रुपये का प्रचार किसके लिए? यदि बिना सुपरस्टार के फिल्म 100 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है, तो स्टार की फीस पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये की क्या उपयोगिता? यदि दर्शक स्वयं फिल्म का प्रचार कर सकता है, तो क्या महंगे विज्ञापन अभियान अनिवार्य हैं? और सबसे बड़ा प्रश्न कि क्या अब निर्माता तय करेंगे कि दर्शक क्या देखेगा, या दर्शक तय करेगा कि निर्माता क्या बनाए?

यह बदलाव केवल आर्थिक नहीं, बल्कि निर्णय की सत्ता का स्थानांतरण है। अब तक हिंदी सिनेमा में ‘स्टार’ मांग पैदा करता था और फिल्म उस मांग को पूरा करती थी। लेकिन डिजिटल युग और बदलती सामाजिक चेतना में दर्शक स्वयं मांग पैदा कर रहा है।
इस बदलाव को मात्र ‘धार्मिक फिल्मों का उभार’ कहना भूल होगी। भारत में एक व्यापक सांस्कृतिक बाजार आकार ले रहा है, जहां इतिहास, धर्म, अध्यात्म, लोकपरंपरा, सभ्यता, राष्ट्रीय स्मृति, भारतीय दृष्टि कथानक के केंद्र में हो सकते हैं। ‘कार्तिकेय 2’ में श्रीकृष्ण और द्वारका की स्मृति है, ‘द कश्मीर फाइल्स’ में इतिहास की दबाई गई स्मृति का प्रश्न है, और ‘हनुमान अंश’ में संत परंपरा, हनुमान भक्ति और सेवा का दर्शन है। ‘जय संतोषी मां’ ने आधी सदी पहले दिखा दिया था कि भारतीय समाज की धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना को बाजार में कम करके आंकना कितना महंगा पड़ सकता है। इसलिए उभरता बाजार केवल ‘भक्ति’ नहीं, बल्कि भारतीयता की कथाओं का है।

स्टारडम नहीं, एकाधिकार का अंत

‘हनुमान अंश’ की सफलता का अर्थ यह नहीं कि बड़े सितारे अप्रासंगिक हो गए। अच्छे अभिनेता और बड़े सितारे आगे भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे। परंतु अब स्टारडम अकेला टिकट नहीं बेच सकता। सितारा कहानी का, बजट संवेदना का और प्रचार प्रामाणिकता का विकल्प नहीं हो सकता। दर्शक अब केवल यह नहीं देखना चाहता कि पर्दे पर कौन है, बल्कि यह भी देखना चाहता है कि पर्दे पर क्या कहा जा रहा है। भारत के पास हजारों वर्षों की कथाएं हैं। राम, कृष्ण, शिव, हनुमान और देवी परंपरा से लेकर संतों, लोकदेवताओं, स्वतंत्रता आंदोलन के अनकहे अध्यायों, चोलों, मराठों, अहोमों, राजपूतों, विजयनगर, कश्मीर, पूर्वोत्तर और असंख्य लोककथाओं तक कहानी का भंडार असीम है। समस्या कहानी की कमी नहीं, बल्कि यह थी कि कहानी सुनाने वालों ने अपने ही घर की ओर देखना बंद कर दिया था।

‘हनुमान अंश’ उस बंद दरवाजे पर दस्तक है। अगर यह दस्तक आने वाले वर्षों में एक नई सिनेमाई धारा में बदलती है, तो बॉलीवुड को समझना होगा कि भारत का दर्शक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी पहचान का प्रतिबिंब भी चाहता है। संकेत साफ है, स्टार, तमाशा और प्रचार बिक सकता है, लेकिन अंततः वही कहानी टिकती है, जिसमें दर्शक को अपना भारत दिखाई देता है।

 

Topics: लोक संवेदनालोकधुनधार्मिक विश्वासपरदे पर पहचानपाञ्चजन्य विशेषनीम करौरीफिल्म समीक्षाहनुमान अंश स्टार कास्टहनुमान अंशहनुमान अंश विश्लेषणनीम करोली बाबाहनुमान अंश फिल्महनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शनजन-प्रचार
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : आस्था और भक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

सैन्य अधिकारियों ओर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा कूटनीति पर ‘रक्षा’  नामक रणनीतिक दस्तावेज जारी करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बदलते विश्व में भारत का शक्ति-संकल्प

लंदन में आयोजित ‘एकात्मता का उत्सव’ कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री मोहनराव भागवत। साथ में मंच संचालक ममता सुब्रह्मण्यम

सरसंघचालक जी का ब्रिटेन प्रवास : ‘हिंदू का पारंपरिक स्वभाव अपनापन’

जिलाधिकारी नवीन कुमार

किशनगंज में 28 गांवों में चलेगा विशेष आउटरीच अभियान, सीमा सुरक्षा से लेकर सरकारी योजनाओं के शतप्रतिशत लाभ तक पर जोर

भारत की अर्थव्यवस्था : जीडीपी के आंकड़े आशाजनक

Load More

ताज़ा समाचार

विवेकानंद जी से भागवत जी तक कैसे कायम रही भारत की विचार परंपरा?|

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : आस्था और भक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति

जम्मू-कश्मीर पुलिस

‘भाग सकते हो, छुप नहीं सकते”: मुठभेड़ में मारे गए जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी मुस्तफा और सद्दाम

हनुमान अंश : परदे पर लौटता भारत

कल का मौसम: 18 सितंबर को UP के 11 जिलों में बारिश; दिल्ली से लेकर बिहार तक फिर बिगड़ेगा मौसम का हाल

बंगाल में 2027 से स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई जायेगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी

भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण कार्य रुकवाया गया था। दाएं पीड़ित हिंदू देबाशीष रॉय।

बांग्लादेश में एक और हिंदू बना निशाना: ‘तौहीद जनता’ के आगे क्यों फिर झुकी सरकार?

मकसूद अली तमिलनाडु से हुआ गिरफ्तार

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

18 सितंबर का पंचांग

18 सितंबर का पंचांग: शुक्रवार को बन रहा शुभ संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और पूजा का सही समय

supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तमिलनाडु की धरती पर हिंदी की पढ़ाई असंभव नहीं… बदलनी होगी सोच

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies