
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 15 सितंबर यानी कल के लिए 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ही तेज आंधी भी आ सकती है। विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।
इन 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
वहीं, दिल्ली में 15 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, हरदोई, सीतापुर, बलरामपुर, संतकबीर नगर, मऊ, पीलीभीत, कन्नौज, उन्नाव, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया, बलिया और गोरखपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी कल भारी बारिश बताई गई है।