Panchjanya की ‘ओडिशा की उड़ान 2.0’ के दौरान विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन से हुई खास बातचीत में भाषा विवाद, भारत की सांस्कृतिक एकता, राहुल गांधी के मनुस्मृति और पितृसत्ता से जुड़े बयानों, महिला अधिकार, पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों की स्थिति, मदरसा शिक्षा और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाषा विवाद पर डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि भाषा संवाद का माध्यम है, विवाद का नहीं और भारत की विविध भाषाएं देश की एकता में बाधा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अलग-अलग मातृभाषाएं हो सकती हैं, लेकिन लोगों को जोड़ने वाली भावना आस्था, भक्ति और राष्ट्र प्रेम की है। राहुल गांधी के मनुस्मृति संबंधी बयान पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि भारत को बांटने वाले नैरेटिव को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों की स्थिति, मदरसा शिक्षा में आधुनिक विषयों को शामिल करने और अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्था पर भी डॉ. सुरेंद्र जैन ने अपनी बात रखी।
देखिए Nancy Bajpai के साथ डॉ. सुरेंद्र जैन की यह खास और बेबाक बातचीत, सिर्फ पाञ्चजन्य पर।

















