राजस्थान

Weather: मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में मूसलाधार बारिश, इन 3 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

इन तीन राज्यों में 12 सितंबर को बारिश के साथ ही आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 12 सितंबर यानी आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश बताई गई है। पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन तीन राज्यों में 12 सितंबर को बारिश के साथ ही आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 12 सितंबर को पंजाब के पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, गुरदासपुर और पटियाला में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, राजस्थान में 12 सितंबर को चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए 12 सितंबर यानी आज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां नरसिंहपुर, देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, शेयोपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, अशोक नगर और कटनी में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

Share

Recent News