पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अभी तक वह ऑपरेशन सिंदूर में मिली करार हार को पचा नहीं पा रहा है। ऐसे में वह ओछी हरकतों पर उतरते हुए AI जेनरेटेड एनिमेशन वीडियो बनाकर भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है। इसमें भारत के खिलाफ कई बड़े-बड़े दावे किए गए हैं।
एनडीटीवी के अनुसार, विश्णु सोम ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक किताब लिखी है। उन्होंने इन दावों को एक-एक करके जांचा है।
एयरबेस पर हमले का दावा
पाकिस्तान कहता दावा करता है कि उसने भारत के 32 एयरबेस पर हमला किया। असल में सिर्फ चार एयरबेस पर थोड़ा नुकसान हुआ। भारत ने भी यही माना है। 32 का आंकड़ा पूरी तरह गलत है। राहीम यार खान एयरबेस का रनवे भारतीय हमले में क्षतिग्रस्त हुआ था।
सैटेलाइट जैम करने का दावा
पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारतीय सैन्य सैटेलाइट को जैम कर दिया। इसका कोई सबूत नहीं मिला। वो यह भी कहता है कि उसने भारत के पावर ग्रिड को हैक करके बिजली काट दी, ताकि भारतीय ऑपरेशन रुक जाएं। ऐसा कुछ नहीं हुआ। उस पूरे समय बिजली सप्लाई सामान्य रही।
इसे भी पढ़ें: ISRO का निजीकरण नहीं हो रहा: चेयरमैन वी. नारायणन बोले- ISRO सरकारी संगठन रहेगा, स्पेस इकोनॉमी बढ़ाने पर फोकस
विमान गिराने का दावा
पाकिस्तान कहता है कि उसने भारतीय वायुसेना के आठ विमान गिराए। कभी वो संख्या 1 से 30 तक बताता रहता है। भारतीय वायुसेना ने माना है कि कुछ नुकसान हुआ, लेकिन संख्या नहीं बताई। आठ वाला आंकड़ा भी पाकिस्तान की कल्पना है।
एस-400 मिसाइल सिस्टम का दावा
पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने दो एस-400 सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम नष्ट कर दिए। किताब के लिए किए गए स्वतंत्र शोध से साफ है कि कोई एस-400 यूनिट नष्ट या बंद नहीं हुई। पाकिस्तान कहता है कि उसने भारत में ईंधन की सप्लाई रोक दी। विश्णु सोम ने कहा कि ये पहली बार सुना है। कोई व्यवधान नहीं हुआ। लोग सामान्य जिंदगी जी रहे थे। तनाव जरूर था, लेकिन बाकी दावे गलत हैं। ये सारे दावे AI से बनाए गए वीडियो और एनिमेशन के जरिए फैलाए गए। इनमें सबूत नहीं है।
















