
Weather for tomorrow, September 8, 2026: मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 8 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि कल यानी 8 से 11 सितंबर के बीच देश के 20 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की संभावना है।
8 सितंबर को यूपी के खेरी, बहराइच, बलरामपुर, आगरा, कानपुर, सीतापुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि बिहार में भी कल भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी 8 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।