सोना खरीदने वालों के लिए आज कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, यह तेजी बहुत ज्यादा नहीं है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 10 ग्राम पर 10 रुपये बढ़ी है। 22 और 18 कैरेट सोना भी 10 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत है। चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है और एक किलो चांदी का भाव 5,100 रुपये तक कम हो गया है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत थोड़ी अलग हो सकती है।
सोने और चांदी की ताज़ा कीमतें
कल 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और भाव बढ़कर 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यानी सोने की कीमत में आज मामूली तेजी आई है। 22 कैरेट सोने के भाव में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कल इसका भाव 1,37,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज बढ़कर 1,37,410 रुपये हो गया है। 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज्यादातर आभूषण बनाने में किया जाता है।
18 कैरेट सोने की कीमत भी आज 10 रुपये बढ़ी है। कल इसका भाव 1,12,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज 1,12,430 रुपये हो गया है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोना 1,49,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,999 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत में आज सोने के मुकाबले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कल एक किलो चांदी 2,45,000 रुपये में थी, जो आज 5,100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं 100 ग्राम चांदी का भाव आज 23,990 रुपये और 10 ग्राम का भाव 2,399 रुपये है। प्रति ग्राम चांदी की कीमत में 5.10 रुपये की गिरावट आई है।














