उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत अपराधियों माफिया पर कार्रवाई हो रही है।अंकित बालियान की हत्या में वांछित शार्प शूटर की आज सुबह पुलिस भुठभेड़ हुई। आज सुबह अपराधियों की सूचना मिलने पर मुठभेड़ हुई और जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया। गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को चार शूटरों ने हत्या की गई थी। अंकित बालियान की हत्या के बाद 11 पुलिस अफसरों की टीम लगाई गई थी। एसटीएफ मेरठ और गौतमबुद्ध नगर एसटीएफ की यूनिट लगाई गई थी। मुठभेड़ के बाद तीन पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।
गोगी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, दो शूटर मुठभेड़ में ढेर
डीजीपी ने बताया कि आज की कार्रवाई में मोहित और सुमित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इस हत्याकांड में गोगी गैंग की संलिप्तता सामने आई है। अंकित बालियान द्वारा एक गाये गए गाने को गोगी गैंग से जोड़कर देखने के बाद हत्याकांड की बात सामने आई है। हत्याकांड में शामिल अन्य शूटर और जिन्होंने भी साजिश की उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यूपी के बाहर से जो भी शूटर भेजे गए थे। अंतर राज्यीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। किसी भी हालात में यूपी की भूमि को किसी भी गैंग की शरणस्थली बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकेगी। किसी भी प्रकार का अपराध करके कहीं भी छुपेंगे तो उन्हें खोजकर लाकर कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी ने कहा कि गैंग की कमान भोलू शाहपुरिया के पास होने और विदेश में होने की जानकारी सामने आई है। भारत सरकार की एजेंसियों के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। लारेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की बात की भी जांच कराई जाएगी। शूटर्स के पास से मिले हथियार देने वाले कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। इस पूरे हत्याकांड की साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्राइम यूपी मे जड़ समेत उखाड़ा गया है। अपराधियों को सजा दिलाई गई है। कई अपराधियों को फांसी की सजा हुई है। सैंकड़ो अपराधियों को उम्रकैद भी हुई है।

















