काठमांडू। बाढ़ त्रासदी के बीच नेपाल में एक बार फिर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल प्रहरी (नेपाल पुलिस) ने बेहद महत्वपूर्ण और तत्काल अलर्ट जारी किया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक तिब्बत क्षेत्र की तरफ पानी का बांध (इयाम/डैम) दोबारा फूटने की सूचना मिली है।
आपातकालीन स्थिति को देखते हुए नेपाल पुलिस ने सभी सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। बचाव दल के सदस्यों और तटीय/निचले इलाकों में रह रहे आम नागरिकों से तत्काल सतर्क रहने का अनुरोध किया है।
Alert !! pic.twitter.com/grYxhc5N7Q
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 28, 2026
प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि बचाव कर्मियों समेत सभी नागरिक तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर पहुंचे।
















