23 अगस्त का दिन भारत और दुनिया के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। इस दिन देश में हैजे के पहले मामले से लेकर भारत में मोबाइल सेवा की शुरुआत और ऋग्वेद की पांडुलिपियों को यूनेस्को की सूची में शामिल किए जाने जैसी अहम घटनाएं हुईं। वहीं, 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। आइए जानते हैं 23 अगस्त के इतिहास से जुड़ी प्रमुख घटनाएं।
1817 – भारत में हैजे का पहला मामला मिला।

1995 – भारत में पहली बार कोलकाता में सेल्यूलर फोन की व्यावसायिक सेवा शुरू हुई।

2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।

2023 – चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन बना।

2024- भारत में राष्ट्रीय स्पेस डे पहली बार मनाया गया।


















