देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर अब तक 2.50 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने अपने निबंध लिखकर उन्हें “CM Vidyarthi Manthan.com” पोर्टल पर भेजे हैं। विद्याथियों ने अपने विजन को निबंध के रूप में लिखकर अपलोड किया है। जानकारी के अनुसार, निबंध अपलोड करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त है और पोर्टल पर ट्रैफिक लोड इतना ज़्यादा हो गया है कि एक अलग IT टीम इसकी निगरानी कर रही है।
छात्रों से मांगे गए विकास के आइडिया
गौरतलब है कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कक्षा 11-12 के करीब तीन लाख छात्रों के साथ ऑनलाइन विचार-विमर्श करते हुए उनसे राज्य के विकास के लिए अपना विजन निबंध के रूप में ऑनलाइन भेजने का आह्वान किया था। जिसके बाद युवा विद्यार्थियों ने उनके आह्वान को हाथों हाथ लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा छात्रों से “मेरे सपनों का उत्तराखंड” कैंपेन में शामिल होकर टूरिज्म, रोजगार, सामाजिक विकास, वन पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी वगैरह जैसे विषयों पर अपने विचार शेयर करने की बात करते हुए कहा था कि ऐसे आइडिया को खुद देखने के बाद उन्हें राज्य की पॉलिसी में शामिल किया जाएगा। याद दिला दें कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने एडमिनिस्ट्रेशन के सेक्रेटरी के साथ 140 सबसे अच्छे आइडिया पर चर्चा करने और उनके साथ अपने अनुभव शेयर करने का वादा किया था।
धामी सरकार ने ऐसे श्रेष्ठ विद्यार्थियों को उनके कैरियर में ,परीक्षा तैयारियों में स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की हैं साथ ही अन्य पुरस्कार भी दिए जायेंगे। शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोण्डे ने बताया कि ढाई लाख के करीब युवा विद्यार्थियों द्वारा निबंध अपलोड किए जा चुके है , उम्मीद है ये संख्या समयावधि पूरी होने तक और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि निबंध प्रविष्टि अपलोड करते ही विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी मिल रहा है जिससे उन्हें इस अभियान में भागीदारी करने में गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि बताया कि ऐसा अभियान देश ने पहली बार हो रहा है जिसमें जेन जी और अल्फा दोनों जेनरेशन हिस्सा ले रही है।
24 अगस्त तक भेजें निबंध
उन्होंने बताया कि इस अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का समर्थन मिल रहा है और हर मिनट में राज्य के किसी न किसी कोने से निबंध पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त तक निबंध को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि है। जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं इस अभियान की समीक्षा कर रहे है और प्राप्त कुछ कुछ प्रविष्टियों का अध्ययन भी कर रहे है । जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी निबंध प्रेषित करने वाले युवा विद्यार्थियों के साथ भी वैचारिक मंथन करने जा रहे है। श्री धामी संभवतः 27 अगस्त को रुद्रपुर में इन विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

















