उधमसिंह नगर: किच्छा के पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, यूपी के विशेष समुदाय के लोगों के नाम वोटरलिस्ट में दर्ज करवाती रही और SIR में इसका खुलासा होने पर बिल बिला रही है।
बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा मतदाता गहन पुननिरीक्षण के कार्य के दौरान किच्छा क्षेत्र में कई मतदाताओं के नाम उत्तरप्रदेश की वोटर लिस्ट में भी सामने आए हैं, जिनको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के लोगों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट किच्छा क्षेत्र में बनाकर डेमोग्राफी बदलने का काम किया है।
उन्होंने कहा ऐसे मतदाता जिनका नाम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की वोटर लिस्ट में दर्ज है ऐसे मतदाताओं को अपना नाम तत्काल एक जगह से हटना चाहिए अन्यथा पुलिस को इन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक मजबूत करने के लिए एक मतदाताओं का नाम दो जगह वोटर लिस्ट में शामिल कराती है और चुनाव के समय इसका फायदा लेती है।
8184 मतदाता डबल पाए गए
पूर्व विधायक ने दावा किया कि किच्छा क्षेत्र में हुई SIR प्रक्रिया के दौरान 8184 मतदाता डबल पाए गए है, जो कांग्रेस के द्वारा वर्ष 2016 से 2022 के बीच में जुड़वाये गए थे। उन्होंने कहा ऐसे मतदाताओं पर प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उधर स्थानीय उप जिलाधिकारी के समक्ष कई मतदाताओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपना बात उत्तराखंड की मतदाता सूची से हटाने की बात कही है। प्रशासन इस बारे में जांच पड़ताल कर रहा है।

















