उत्तराखंड

नैनीताल: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी को बताया असंस्कारी, मंच पर फूहड़ नाटक और अमर्यादित भाषा की निंदा

नैनीताल के लालकुआं में भाजपा संगठन बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर असंस्कारी होने और अमर्यादित भाषा का आरोप लगाया। शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस पर जाति कार्ड खेलने का भी आरोप।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

नैनीताल: लालकुआं विधान सभा क्षेत्र में भाजपा संगठन की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक मंच पर नाटक करते हुए अमर्यादित भाषा बोली वो निंदनीय है।

इसके साथ ही उन्होंने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को लेकर उनके द्वारा झूठ फैलाए जाने पर भी सवाल किए। मुख्यमंत्री धामी कुमाऊं मंडल के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की संगठन के महत्वपूर्ण बैठक के लिए यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शुद्धिकरण मामले में कहा कि कांग्रेस इसे जाति का कार्ड खेल कर फिर से बांटने का प्रयास कर रही है। जबकि जनता सब जानती है।

असंस्कारी हो गए हैं राहुल गांधी

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी अब पूरी तरह से असंस्कारी हो गए हैं। उनके चाटुकार भी उनको गलत राय देते हैं। राहुल गांधी कैसे मंच पर फूहड़ नाटककार राष्ट्रीय अध्यक्षों का अपमान कर रहे हैं यह पूरी दुनिया ने देखा है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता अवश्य देगी।

Share

Recent News