कनाडा के टोरंटो में पिछले साल दिसंबर में हुई एक भारतीय मूल की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 32 साल के अब्दुल गफूरी पर उसकी पार्टनर 30 साल की हिमांशी खुराना की हत्या का आरोप लगा है।
क्या हुआ था दिसंबर में
हिमांशी खुराना टोरंटो में रहती थीं। 19 दिसंबर 2025 को उनके लापता होने की शिकायत पुलिस को मिली। अगले दिन यानी 20 दिसंबर को पुलिस ने स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट के पास एक घर में उनका शव पाया। जांच में पता चला कि यह हत्या का मामला है। हिमांशी टोरंटो में साल 2025 की 40वीं हत्या की शिकार बनी थीं।
पुलिस के मुताबिक, हिमांशी और अब्दुल गफूरी के बीच अंतरंग पार्टनर का रिश्ता था।
आरोपी कैसे पकड़ा गया
अब्दुल गफूरी टोरंटो का रहने वाला है। हत्या के बाद वह कनाडा से बाहर चला गया था। टोरंटो पुलिस के फ्यूजिटिव स्क्वाड और होमिसाइड यूनिट ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया। पुलिस ने यह नहीं बताया कि वह किस देश में मिला।
इसे भी पढ़ें: रूसी तेल खरीददारों पर 100% टैरिफ के बीच जे़डी वांस ने PM मोदी से की बात, क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को अब्दुल गफूरी को टोरंटो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश होना था। उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है।
भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया
टोरंटो स्थित भारतीय कांसुलेट ने इस घटना पर दुख जताया। काउंसुलेट ने कहा कि वे हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। उन्होंने परिवार को गहरी संवेदना दी। कांसुलेट पिछले कुछ दिनों से परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद कर रहा है।












