ज्योति में विलीन ‘आलोक’
September 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम श्रद्धांजलि

ज्योति में विलीन ‘आलोक’

पाञ्चजन्य के सहयोगी संपादक रहे श्री आलोक गोस्वामी का निधन हो गया। ऐसे कर्मठ और समर्पित सहयोगी रहे स्व.आलोक गोस्वामी को पूरा ‘पाञ्चजन्य’ परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Written byपाञ्चजन्यपाञ्चजन्य
Aug 7, 2026, 10:30 am IST
inश्रद्धांजलि

गत 18 जुलाई को पाञ्चजन्य के सहयोगी संपादक रहे श्री आलोक गोस्वामी का निधन हो गया। यह दुखद सूचना उनके चचेरे बड़े भाई श्री ललित गोस्वामी ने पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर को दी। आलोक जी को जानने वाले सहसा इस खबर पर विश्वास नहीं कर सके। अभी तो उनके जाने की आयु बिल्कुल भी नहीं थी। वे कभी बीमार हुए, ऐसी भी बात नहीं थी। अंदर कुछ रखने वाले भी नहीं थे। मन में जो आया, उसे वे बोल देते थे। लेकिन प्रभु जब किसी को ले जाना चाहते हैं, तो कोई बहाना खोज ही लेते हैं। उन्हें नींद में ही सुबह करीब सात बजे हृदयाघात हुआ और केवल 61 वर्ष की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ गए।

इससे पहले उन्होंने लगभग पांच बजे आवाज लगाई थी कि अजवाइन पानी चाहिए। शुचिता भाभी (आलोक जी की धर्मपत्नी) ने पूछा भी कि सब ठीक है, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, केवल अजवाइन पानी दे दो। वही पानी पीकर वे फिर से सो गए तो सोते ही रह गए। लगभग आठ बजे तक वे जगे नहीं, तो भाभी जी उनके पास गईं और कहा कि उठो, चाय बन गई है, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। छूने पर पता चला कि शरीर पूरी तरह ठंडा है। वे बदहवास हो गईं और आवाज लगाने लगीं। घर के लोग दौड़े और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने कहा कि अब तो कुछ बचा ही नहीं। कागजी कार्रवाई होने तक उनकी मृत देह को अस्पताल के शव-गृह में रख दिया गया।

तब तक उनके परिवार और मित्र मंडली के लोग अस्पताल में जमा हो गए। वहां का माहौल बहुत ही गमगीन था। कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। सभी दंग कि यह क्या हो गया! श्रुति (आलोक जी की इकलौती पुत्री) बदहवास एक कुर्सी पर बैठी थी और परिवार के लोग ढांढस बंधा रहे थे। इसी बीच कागजी कार्रवाई पूरी हुई और उनके शव को गाजियाबाद के सूर्य नगर स्थित उनके घर ले जाया गया। वहां कुछ देर में विधि-विधान पूरा हुआ और इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गीता कॉलोनी, श्मशान घाट, दिल्ली में कर
दिया गया।

आलोक जी की वाक्पटुता, सहनशीलता, बुद्धिमत्ता, स्मरणशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और निर्लिप्तता गजब की थी। वे जितने धर्म और संस्कृति के मर्मज्ञ थे, उतने ही सिनेमा, संगीत और विदेश मामलों के भी जानकार थे। हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर उनकी जबर्दस्त पकड़ थी और पंजाबी तथा ब्रज भाषा अच्छी तरह बोलते थे। उन्होंने लगभग 30 वर्ष तक पाञ्चजन्य को अपनी सेवाएं दीं। वे अक्तूबर, 1996 में एक संवाददाता के रूप में ‘पाञ्चजन्य’ से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने ब्यूरो प्रमुख, सहयोगी संपादक जैसे दायित्वों को संभाला। फरवरी, 2008 में तरुण विजय जी ‘पाञ्चजन्य’ को छोड़कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास में चले गए। करीब छह महीने बाद अगस्त, 2008 में बल्देव भाई शर्मा जी को ‘पाञ्चजन्य’ के संपादक की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान लगभग छह महीने तक देवेंद्र स्वरूप जी के मार्गदर्शन और आलोक जी के संपादकत्व में ही ‘पाञ्चजन्य’ के अंक प्रकाशित हुए।

16 सितंबर, 2025 को वे सेवानिवृत्त हो गए थे। सेवानिवृत्ति के दिन उन्हें विधिवत विदाई अवश्य दी गई, लेकिन कार्य से मुक्त नहीं किया गया। संपादक हितेश जी ने उसी दिन घोषणा की कि ‘पाञ्चजन्य’ के अगले वार्षिक उत्सव के बाद ही आलोक जी कार्यमुक्त माने जाएंगे। ऐसा संस्थान में पहली बार हुआ। इस तरह उन्होंने जनवरी, 2026 तक ‘पाञ्चजन्य’ की सेवा की। वे काम के इतने पक्के थे कि सहकर्मियों में यह विश्वास था कि यदि आलोक जी ने देख लिया है, तो सब ठीक ही होगा। यह विश्वास उन्होंने अपने कर्मों और व्यवहार से जीता था। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

आलोक जी की जड़ वृंदावन के गोस्वामी परिवार में है। उनका जन्म 16 सितंबर, 1965 को दिल्ली में ही हुआ था। उनके पिताजी डॉ. बाबूलाल गोस्वामी दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक थे। वे श्यामलाल कॉलेज के प्राचार्य पद से 1996 में सेवानिवृत्त हुए। इन दिनों वे आयु-जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। एक वृद्ध पिता के कांपते हाथों ने पुत्र की अर्थी को घर से विदा किया। इससे बड़ा दु:ख उनके लिए और क्या हो सकता है। तीन भाइयों में आलोक जी मंझले थे। बड़े भाई अरविंद गोस्वामी जी सरकारी सेवा में थे। छोटे भाई अभिनव गोस्वामी जी एक रिफाइनरी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। बिटिया श्रुति बी.टेक करके एक कंपनी में कार्यरत है। आलोक जी बातचीत में बताते थे कि बिटिया का विवाह हो जाए, तो गंगा नहा लेंगे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

ऐसे कर्मठ और समर्पित सहयोगी रहे स्व.आलोक गोस्वामी को पूरा ‘पाञ्चजन्य’ परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Topics: सहयोगी संपादकवृंदावन गोस्वामी परिवारडॉ. बाबूलाल गोस्वामीवृंदावनवासीपाञ्चजन्यपत्रकारितापाञ्चजन्य विशेषआलोक गोस्वामी
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

दिल्ली विश्वविद्यालय में लहराया एबीवीपी का परचम

DUSU चुनाव रिजल्ट : दुनिया ने फिर देखा दम, DUSU में फिर गूंजा ABVP का परचम! छात्रों ने लहराया भगवा

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : दिखी कूटनीतिक कुशलता

सम्मेलन में भारतीय कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : बढ़ा भारत का कद

‘पाञ्चजन्य की पहचान निर्भीक पत्रकारिता’

अवैध घुसपैठियों पर कसता शिकंजा

जम्मू में जनसंख्या असंतुलन – घुसपैठियों के नेक्सस पर प्रहार, जानें कैसे काम करता है पूरा गिरोह

दो दिन दिल्ली में दुनिया

Load More

ताज़ा समाचार

NEET UG Fake Certificate CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Medical Admission Panchjanya

NEET UG में फर्जीवाड़े पर CM धामी सख्त: 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र निरस्त, होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई!

Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Mamata Banerjee Congress TMC Politics Panchjanya

Nandigram Bypoll Analysis: जानिए मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस-ममता समीकरण और सियासी दावों की पूरी कहानी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने लहराया भगवा, बोली – भारत का Gen-Z संस्कारवान, राष्ट्रवादी और समरसता में विश्वास रखने वाला

mathura rss paryavaran sanrakshan gatividhi kund pujan water conservation

राधाष्टमी पर RSS स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल: मथुरा में जलाशयों और कुंडों हुआ पूजन, लोगों ने ली अनोखी शपथ

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

bhopal shram sadhak sangam dattatreya hosabale ravidas jayanti

भोपाल में ‘श्रम साधक संगम’ का भव्य आयोजन: दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा- “श्रम साधकों के मजबूत होने से सुदृढ़ होगा समाज”

BHU First Keyhole Heart Bypass Surgery MICS CABG Sir Sunderlal Hospital Varanasi

BHU में पहली बार ‘की-होल’ तकनीक से सफल हार्ट बाईपास सर्जरी: 5वें दिन मरीज को मिली छुट्टी, जानें खासियत!

CM Yogi

Aarogya Setu App UP Govt: अब आरोग्य सेतु ऐप पर मिलेगी मरीजों की लैब रिपोर्ट, योगी सरकार ने की तैयारी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies