माफिया अतीक अहमद के पांचवे नंबर के सबसे छोटे बेटे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। अतीक का बेटा आबान अहमद झांसी जेल में अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। घटना के समय कार बहुत तेज रफ्तार में थी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकराई गई।
तेज रफ्तार हादसे में आबान की मौत, दो घायल
बताया जा रहा है कि कार इतनी तेज स्पीड में डिवाइडर से टकराई कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आबान को मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 को माफ़िया अतीक का एक बेटा असद पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया था। उसके बाद प्रयागराज जनपद के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय परिसर में दो युवकों ने अतीक अहमद और अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
बता दें कि 24 फरवरी 2023 में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हमले में एक सरकारी गनर की भी मृत्यु हो गई थी। इस हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद सीसीटीवी में साफ-साफ पहचान गया था।

















