5 अगस्त भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण और निर्णायक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन देश की राजनीति, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े ऐसे फैसले और घटनाएँ हुईं, जिन्होंने भारत के वर्तमान और भविष्य पर गहरा प्रभाव डाला। आइए जानते हैं 5 अगस्त को इतिहास के पन्नों में दर्ज कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में।
1940 – शासन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेश, संचलन आदि पर प्रतिबंध लगाया।

1965 – पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ से भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा कश्मीर युद्ध प्रारंभ हुआ।

2019 – जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 तथा धारा 35(ए) हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पारित हुआ।

2020 – अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थल पर भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ।


















