सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर करके बता रहे हैं कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। कई पोस्ट में इसे “season 2” या “protest session 2.0” जैसे कैप्शन के साथ दिखाया गया है। कुछ यूजर्स ने अमित शाह या सरकार के खिलाफ इसे जोड़कर भी पोस्ट किया।
PIB फैक्ट चेक का बयान
मामले की जांच के बाद ये सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने साफ कहा है कि यह वीडियो पुराना है। इसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके। जो क्लिप और फोटो वायरल की जा रही है, वो पुरानी है और असल में ये पहले के किसी प्रदर्शन के हैं। लोग इसे 2 अगस्त 2026 जैसे तारीख के साथ नए प्रदर्शन के रूप में पेश कर रहे हैं, जो सच नहीं है।
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर पुनः धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है।#PIBFactCheck
❌ यह दावा फर्जी है।
✅ वायरल वीडियो पुराना है, जिसे भ्रामक संदर्भ के साथ साझा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
⚠️ ऐसे भ्रामक कंटेंट से सावधान… pic.twitter.com/au1LdAfYW3
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 2, 2026
क्यों फैला रहा है यह?
ऐसे पुराने वीडियो को नया बताकर कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं। इसके जरिए सरकार के खिलाफ असंतोष फैलाने की कोशिशें की जा रही है। इसको देखते हुए PIB ने चेतावनी दी है कि इस तरह के भ्रामक कंटेंट से सावधान रहें।

















