कांवड़ नगरी, हरिद्वार। हरिद्वार में इस साल कांवड़ मेले में अब तक की सबसे महंगी साढ़े पाँच करोड़ रुपये की McLaren स्पोर्ट्स कार थीम वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
साढ़े पाँच करोड़ की McLaren स्पोर्ट्स कार थीम पर तैयार की गई भव्य कांवड़
एक श्रद्धालु ने अपनी साढ़े पाँच करोड़ रुपये की McLaren स्पोर्ट्स कार की थीम पर भव्य कांवड़ तैयार की, जिसमें भगवान महादेव विराजमान दिखाई दे रहे हैं।
यह कांवड़ अपनी अलग डिजाइन और आकर्षक प्रस्तुति के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।
भारतीय नोटों की प्रिंट वाली कांवड़ भी बनी आकर्षण
एक और कांवड़ ऐसी देखी गई, जो भारतीय नोटों की प्रिंट के साथ सजी हुई थी और उसके बीच में भोले विराजमान थे।
कांवड़ मेले में दिख रही हैं अलग-अलग डिजाइन की भव्य कांवड़
कांवड़ मेले की शुरुआत होते ही बड़ी-बड़ी और तरह-तरह की कांवड़ सजाने का काम भी अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल रहा है।
सावन के पहले दिन से सजीं कांवड़ सामग्री की दुकानें
सावन मास के पहले ही दिन गंगा नगरी में हजारों की संख्या में कांवड़ सामग्री की बिक्री करने वाले अपनी दुकानें सजा चुके हैं। कांवड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया है।
चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान, 8 हजार करोड़ के व्यापार की उम्मीद
हर साल यहां करीब चार करोड़ कांवड़िये पावन गंगाजल लेने के लिए पहुंचते हैं। इस साल भी इससे अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इन कांवड़ियों से करीब 8 हजार करोड़ रुपये के व्यापार होने का दावा किया जाता रहा है।













