दिल्ली में हाल ही में हुए सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कई सारे लोग सोशल मीडिया अफवाहें फैला रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ABP News के नाम से यूट्यूब थंबनेल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में आधी रात के समय छात्रों पर गोलीबारी हुई है।
इसमें दावा किया गया, “12 बजते ही दिल्ली में बवाल, छात्रों पर चली गोलियां!”। इसमें ब्रेकिंग न्यूज स्टाइल में ABP न्यूज का लोगो भी दिखाया गया है। कुछ यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए कहा कि यह लाइव न्यूज कवर पिक्चर है।
⚠️Fake news alert!
🚨An ABP News YouTube thumbnail is circulating online, claiming that students were fired upon in Delhi during the late-night hours. #PIBFactCheck:
❌This claim is #Fake.
✅ There has been no such incident in Delhi at midnight.
⚠️ Always rely only on… pic.twitter.com/8ZCmA68tSY
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 28, 2026
PIB फैक्ट चेक ने खोली सच्चाई
लेकिन, जब इस पोस्ट का फैक्ट चेक सरकार की एजेंसी पीआईबी जांच करने के बाद स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। दिल्ली में आधी रात को छात्रों पर कोई गोलीबारी की घटना नहीं हुई। यह थंबनेल ABP News का बना हुआ लगता है, लेकिन असल में कोई ऐसी घटना नहीं घटी। जब इस थंबनेल पर क्लिक किया जाता है तो सामान्य खबरें चल रही होती हैं।
इस बीच प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने लोगों से हमेशा सरकारी आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लेने और संदिग्ध खबर या पोस्ट ध्यान नहीं देने की सलाह दी है।

















