उत्तराखंड

कांवड़ियों से पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की खास अपील, यात्रा में जरूर रखें इन बातों का ध्यान

पूज्य आचार्यश्री जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा न केवल आस्था का महापर्व है, बल्कि अनुशासन, सेवा, संयम और आपसी सद्भाव का दिव्य संदेश देती है।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखण्ड की धर्मनगरी हरिद्वार में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आयोजित कांवड़ यात्रा की सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आनंदमय सम्पन्नता के लिए श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ, जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर अनन्तश्रीविभूषित पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य आचार्यश्री जी” ने समस्त श्रद्धालु कांवड़ियों से विनम्र एवं प्रेरणापूर्ण निवेदन किया है।

सुरक्षित यात्रा का किया आह्वान

पूज्य आचार्यश्री जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा न केवल आस्था का महापर्व है, बल्कि अनुशासन, सेवा, संयम और आपसी सद्भाव का दिव्य संदेश देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग देने तथा स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखने का विनम्र आग्रह किया। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस, प्रशासन तथा सेवा में जुटे सभी स्वयंसेवकों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से यह पावन यात्रा अपनी भव्यता, दिव्यता और गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक सम्पन्न होगी। “पूज्य आचार्यश्री जी” ने भगवान आशुतोष महादेव से प्रार्थना की कि समस्त कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं पुण्यफलदायी हो तथा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश प्रस्फुटित हो।

Share