भारत

रवनीत बिट्टू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पंजाब से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू का जून में राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया है।

Published by
एजेंसी

नई दिल्ली। रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे स्वीकार कर लिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पंजाब से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू का जून में राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया है और पार्टी उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में सक्रिय कर रही है।

 

Share

Recent News