दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक तरफ कॉकरोच समर्थकों ( CJP) का प्रदर्शन चल रहा है, तो दूसरी तरफ इन्हीं प्रदर्शनों का फायदा उठाकर पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रोपागेंडा फैला रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान प्रोपागेंडा अकाउंट्स ने एक वीडियो तेजी से किया जा रहा है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली के छात्रों के प्रदर्शन पर कड़ी धमकी देते दिखाया गया था। हालांकि, मामले की जांच के बाद PIB फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है।
क्या था वायरल वीडियो में?
वीडियो में राजनाथ सिंह को ऐसा बोलते दिखाया गया कि अगर छात्र प्रदर्शन नहीं रोकेंगे तो फुल स्टेट फोर्स का इस्तेमाल होगा। कुछ कैप्शन में लिखा था कि “भारत के गृह मंत्री ने Gen Z छात्रों को धमकी दी।”। यह वीडियो पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया जा रहा था।
⚠️ Fake Video Alert!
🚨Pakistani propaganda accounts are circulating a video of Defence Minister Rajnath Singh claiming that he made threatening remarks about the protesting students. #PIBFactCheck:
❌ The video is #Fake and AI-generated.
✅ Defence Minister @rajnathsingh… pic.twitter.com/nmmaHTsarp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 23, 2026
असली बात क्या है?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोई ऐसी धमकी नहीं दी। वीडियो पूरी तरह AI टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। ANI ने इसका ओरिजिनल वीडियो जारी किया है, जिसमें राजनाथ सिंह छात्रों की चिंताओं पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग छात्रों और युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं की आकांक्षाओं और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर भी टिप्पणी की कि वे संसद में चर्चा की बजाय सड़क पर हंगामा कर रहे हैं।
कैसे पहचाना गया फर्जी?
PIB Fact Check ने वीडियो की जांच की। दोनों वीडियो की तुलना में साफ दिखा कि वायरल क्लिप में चेहरे की हलचल, लिप मूवमेंट और आवाज को AI से बदला गया है। ओरिजिनल ANI वीडियो में कोई धमकी वाली बात नहीं है।

















