भारत

‘झारखंड… जम्मू कश्मीर’, गैर बीजेपी वाले राज्यों में पेपर लीक: राहुल गांधी के सेलेक्टिव रुख पर केंद्रीय मंत्री के सवाल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट कर झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक समेत गैर-बीजेपी राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं की लंबी लिस्ट गिनाई। राहुल गांधी के सेलेक्टिव रुख पर सवाल उठाते हुए कहा- जब पेपर लीक सबके लिए शर्मनाक है तो उनका स्टैंड क्यों चुनिंदा?

Published by
कुलदीप सिंह

प्रश्न पत्रों की लीक को लेकर नड्डा के बयान वाले वीडियो को पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट किया, “झारखंड में, जहाँ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, JAC की हिंदी और विज्ञान की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। तेलंगाना में, इंटरमीडिएट भाषा की परीक्षा का पेपर लीक हुआ। वहाँ भी CPI के समर्थन वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में है। इसी तरह, SSC भाषा परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला सामने आया। तमिलनाडु में, B.Ed. कोर्स की परीक्षा का पेपर लीक हुआ। उस समय वहाँ विपक्षी पार्टी की सरकार सत्ता में थी।

इसके अलावा टीएमसी की सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल में, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, पंजाब में, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड की ग्रुप-D परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला सामने आया। इसी तरह, केरल में 26 PSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे। कर्नाटक में, जहाँ कांग्रेस की सरकार है, POC परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला भी सामने आया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गैर बीजेपी शासित राज्यों में पेपरलीक की घटनाओं की लिस्ट काफी लंबी है।”

राहुल गांधी के सेलेक्टिव रुख पर सवाल

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दोहरे बयानों पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब पेपर लीक की घटना सभी के लिए शर्मनाक है, तो फिर राहुल का इस मुद्दे पर रुख चुनिंदा क्यों है?

Share

Recent News