पंजाब के सीमावर्ती कस्बे अबोहर में भाजपा ने आखिरकार सत्ता और कानून की लड़ाई जीत ली है। नगर निगम के कुल 50 सदस्यों में भाजपा के 28 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 20 पार्षद, एक निर्दलीय और एक कांग्रेस का पार्षद है। भाजपा का दावा था कि स्पष्ट बहुमत उसके पास होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में धांधली और धक्केशाही की गई, जिसके कारण उसने परिणाम का कड़ा विरोध हुआ।
हाईकोर्ट पहुंचा था मामला
विवाद बढऩे पर मामला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट में सुनवाई के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को फाजिल्का डीसी कार्यालय में दोबारा मतदान कराया गया। दोबारा हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा ने अपना बहुमत साबित करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर जीत हासिल कर ली।
भाजपाईयों में खुशी की लहर, बोले सच्चाई की जीत हुई
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और विधायक संदीप जाखड़ ने इसे सच्चाई की जीत बताया।











