
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने राष्ट्रीय जिम्मेदारी करार देते हुए कहा है कि सरकार इसे रोकने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार परीक्षा की प्रणाली को मजबूत और सुरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार को) संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने पर काम कर रही है। ताकि आगे ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील भी की कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए और मिलकर समाधान निकाला जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे। इनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जी. किशन रेड्डी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे।
गौरतलब है कि NEET समेत अन्य पेपर लीक के मुद्दे को लेकर लंबे समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों, वामपंथियों और अन्य असामाजिक तत्वों ने एक दिन पहले ही दिल्ली की सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया था। इसमें 6 आईपीएस अधिकारियों समेत 118 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे।