नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के तीसरे निकाह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इसे लेकर कहा है कि आमिर खान मरने की उम्र में ‘लव-जिहाद’ कर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मारने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनका यह बयान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के आरोपों के बाद आया।
नितेश राणे ने आमिर खान को बताया था लव-जिहाद का ब्रांड एंबेसडर
इससे पहले नितेश राणे ने आमिर खन को ‘लव जिहाद’ का ब्रांड एंबेसडर बताया था। अब जगद्गुरु परमहंस ने नितेश की बात का समर्थन किया और कहा कि जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं, वो मरने की उम्र में सिर्फ ‘लव जिहाद’ का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नितेश राणे का आरोप सही है। ऐसे लोगों को जहां कहीं भी मिलें तुरंत मार देना चाहिए। ये लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं और समाज के अपराधी हैं। उन्होंने कहा- मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं। आमिर खान को टपकाने वाले की लीगल लड़ाई का खर्चा हम देंगे और 5 करोड़ उसके परिवार को इनाम देंगे।
ऐसे 200 लोगों को टपका देंगे तो पूरी तरह बंद हो जाएगा ‘लव-जिहाद’
जगद्गुरु परमहंस आचार्य का कहना है कि जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाए तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा। जो भी हिंदू-बहन बेटियों का फंसाने वाले हैं उन्हें जिंदा छोड़ना ही गलत है। बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और फिर किरण राव से शादी की थी।














