श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन हेतु आवेदन आमंत्रण की सूचना जारी कर दी है। तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद हेतु सेवा अनुबंध की अवधि 3 वर्ष होगी। संतोषप्रद प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकरण संभव है। पदस्थापन का स्थान, अयोध्या रहेगा। वेतन एवं सुविधाएं , परस्पर बातचीत से निश्चित की जाएंगी।
यह है योग्यता
शैक्षणिक यय न्यूनतम स्नातक होने चाहिए। आयु 50 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस पद हेतु विशाल सार्वजनिक संगठन / संस्था / विभाग / कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव बहु-आयामी (सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आई टी, सुरक्षा, विधि इत्यादि) समन्वय और मार्गदर्शन का हो। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा मंदिर / हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। इस प्रकार के अनुभव, कौशल और क्षमता वाले सेवानिवृत अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का हिंदू होना अनिवार्य। हिन्दी और अँग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि एवं समयः 18 जुलाई, 2026 सांयकाल 4 बजे
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है
आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६; सायं ४ बजे
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible… pic.twitter.com/PHa0MbT5kY
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 13, 2026
आवेदन searchcommittee.srjbt@gmail.com पर ईमेल पर भेजना होगा।

















