सोशल मीडिया के जरिए झूठी खबरें फैलाना और ठगी की घटनाओं को अंजाम देना आम बात सी हो गई है। इसी क्रम में सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक गूगल फॉर्म तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स के लिए इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। यह फॉर्म मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) और मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) की मंजूरी वाला बताया जा रहा है।
क्या दावा किया जा रहा है
इस फॉर्म में कहा गया है कि यह 2 महीने का ऑनलाइन इंटर्नशिप प्रोग्राम है। इसमें मेडिकल, फार्मेसी, टेक्निकल, हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स शामिल हो सकते हैं। इसमें हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपीरियंस और सर्टिफिकेट मिलने का वादा है। लोग अपने बेसिक डिटेल्स भरकर अप्लाई कर सकते हैं।
A Google Form is being circulated on social media claiming to offer an internship for doctors and professionals allegedly approved by the Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) and the Ministry of Corporate Affairs (MCA).#PIBFactCheck
❌ This claim is FAKE.
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 12, 2026
इसे भी पढ़ें: Explainer: भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’: तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और ऐतिहासिक परिवर्तन
वास्तविकता क्या है
जब इसकी जाच सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने की तो यह पूरा दावा फर्जी निकला। पता चला कि MSME या MCA ने ऐसा कोई इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू नहीं किया है। न तो कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हुआ है और न ही कोई आधिकारिक एप्लीकेशन फॉर्म। दोनों मंत्रालयों की तरफ से इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है।
ऐसे में फैक्ट चेक एजेंसी ने लोगों को ऐसे किसी भी तरह के फॉर्म पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

















