खाड़ी में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अय़ातुल्लाह अली खामेनेई के दफन के बाद अमेरिका ने ईरान पर लगातार हमले करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में उसने एक बार फिर से इस्लामी मुल्क पर ताजा एयर स्ट्राइक की है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं।
इस हमले को लेकर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह लगातार ईरान की हमला करने की क्षमता को खत्म कर रहे हैं, ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नागरिक जहाज आराम से आ और जा सकें। रायटर्स को दिए एक फोन इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा, ‘हम उन्हें लगातार मार रहे हैं।’
ईरान का बयान
ईरान की सरकारी मीडिया ने भी अमेरिकी हमले को स्वीकार करते हुए दावा किया कि काशेम आईलैंड पर कम से कम 10 मिसाइलों से हमले किए गए। इस बीच कुवैत ने भी आरोप लगाया है कि उत्तर में उसके तीन जमीनी सीमी पर ड्रोन से हमले किए गए हैं। वहीं ईरान ने होर्मुज में दो जहाजों पर हमले की बात भी कबूली है।
इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय ने आऱोप लगाया है कि वे ओमान के साथ होर्मज के प्रबंधन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन, अमेरिकी दबाव के कारण इसका कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा है।
तेल के दाम भी बढ़े
बड़ी बात ये है कि खाड़ी में दोबारा से तनाव के गहराने के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में उछाल आ गया है। इसी क्रम में रविवार को लगभग 2210 GMT पर, सितंबर में डिलीवरी के लिए इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.75% बढ़कर $78.86 हो गई। अगस्त में डिलीवरी के लिए US बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 3.65% बढ़कर $74.02 प्रति बैरल हो गई। गौरतलब है कि तेल की कीमतों के बढ़ने का असर, साफ तौर पर पूरी दुनिया पर दिखने वाला है। इससे भारत भी अछूता नहीं रहने वाला।

















