
चंपत राय
लखनऊ। श्री रामजन्म भूमि मंदिर अयाेध्या के दानपात्र चोरी प्रकरण को लेकर महासचिव पद से त्यागपत्र देने के बाद चंपत राय ने मंगलवार को रामभक्तों के नाम पाती लिखी। बड़े ही भावुक हाेकर उन्होंने लिखा कि `मैंने मौन धारण कर लिया है और एसआईटी की पूरी रिपोर्ट आने के बाद सभी बिंदुओं पर जवाब दूंगा। सच सामने आएगा’
ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय द्वारा रामभक्तों के लिए लिखी गयी यह पाती सोशल मीडिया में जारी की गयी है। उन्होंने लिखा कि `पिछले 6 जून से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गयी चोरी से संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है।’
उन्होंने लिखा कि मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है, यद्यपि यह परम गोपनीय थी, आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद फैलाए जा रहे सभी बिंदुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सभी सत्य सामने आ जाएगा।