प्रयागराज। नवाबगंज इलाके में मुहर्रम में स्कूल की दीवार तोड़कर ताजिया ले जाने की जिद की गई। पुलिस ने रोका तो मजहबी भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आनापुर ठेगुआ गांव निवासी मोहम्मद सलीम अपने घर से ताजिया निकाल रहा था। आनापुर पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सचान एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मोहर्रम से एक दिन पूर्व अवगत कराया था कि जुलूस ताजिया ले जाने वाले रास्ते से जाएगा। इसके बावजूद 26 जून की रात ताजिया ले जाने के लिए स्कूल की सीढ़ी एवं दीवार तोड़ने की जिद पर अड़ा रहा।
उन्होंने बताया कि राजस्व की टीम ने सरकारी आदेश पर 25 जून को नाप कर बताया था कि सीढ़ी एवं दीवार दोनों स्कूल की जमीन पर है, जिसे तोड़ना असंवैधानिक होगा। इसके बावजूद सलीम और उसके परिवार के लोग जबरजस्ती करने पर उतारू हो गए। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चौकी प्रभारी आकाश सचान एवं अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया गया। चौकी प्रभारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
(इनपुट हिंदुस्थान समाचार एजेंसी)

















