लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026

















