नई दिल्ली/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर हेट स्पीच से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। कोलकाता पुलिस ने नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की है और मामले को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया है।
सांप्रदायिक नफरत भड़काने का आरोप
ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के मंच से सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायकर्ताओं का आरोप है कि ममता बनर्जी की टिप्पणियों से सांप्रदायिक नफरत भड़की। यह मामला BNS की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
ममता बनर्जी की टिप्पणी पर किरेन रिजूजी ने भी जताई थी चिंता
अरुणाचल प्रदेश से सांसद और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ममता बनर्जी की सांप्रदायिक टिप्पणी पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने उनकी टिप्पणी को अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान बताया था।
एक सेकेंड में खत्म कर देते…..ममता ने की थी विवादित टिप्पणी
ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था “हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं। नहीं तो वो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते।” उनका कहना था कि अगर हम यहां न होते, तो जब कोई खास समुदाय एक गुट बनाकर आपको घेरता, तो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते।

















