एक दृश्य की कल्पना करें, जिसमें सड़कों पर गाड़ियां चल रही हैं और साथ ही लोग हँसते-खिलखिलाते हुए चल रहे हैं। एक दूसरे का हाथ थामे लोग एक साथ सपने देखते हुए चल रहे हैं और अचानक से ही आपके सामने एकदम से ऐसा दृश्य आए, जिसे देखकर आप दहल जाएं, जिसे देखकर आप लोग कहें कि “ऐसा कैसे हो सकता है!”
सरेआम गला रेतने की खौफनाक वारदात
यह कोई मारपीट का दृश्य नहीं है, यह किसी दंगे का दृश्य नहीं है और न ही यह किसी भी प्रकार से किसी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेड के बीच लड़ाई है, यह है सरे आम गला रेतने का और वह भी बीच सड़क पर! उस समय आसपास के लोगों की स्थिति क्या रही होगी? उस व्यक्ति की स्थिति क्या रही होगी, जिसका गला बीच सड़क पर रेता जा रहा है और जो ऐसा कर रहा है, उसे किसी भी तरह का कोई भी खौफ नहीं है। यह घटना हुई है आयरलैंड में। आयरलैंड में बेलफास्ट में मूल रूप से स्कॉटलैंड के निवासी स्टीफन ओगिलवी पर एक सूडानी युवक ने रात को 10.30 के करीब सड़क पर हमला कर दिया।
स्टीफन हमेशा की तरह से घर से बाहर निकले और वह सड़क पर थे कि वहीं स्टीफन पर उस सूडानी युवक ने पीछे से हमला कर दिया। उसने उन्हें उल्टा करके गिरा लिया और फिर जमीन पर गिराकर उनके गले पर चाकू रख दिया और गला रेतने लगा। आसपास मे लोग चीखपुकार सुनकर इकट्ठे हुए और एक स्थानीय युवक मैटियु मैग टिरगोन ने साहस दिखाते हुए हमलावर को रोकने की कोशिश की और स्टीफन की जान बचाई।
स्टीफन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब तक उनकी हालत गंभीर है।
सूडानी युवक को शरणार्थी दर्जा
जिस सूडानी युवक ने यह किया है, वह शरणार्थी है और उसके पास 2028 तक यूके में रहने की अनुमति भी है। अब इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों को ऐसा लगने लगा है कि ये शरणार्थी उनके लिए खतरनाक हैं, घातक हैं। उनकी बेटियों के साथ कुछ भी कर सकते हैं और आम लोगों को सरे आम चाकू मार सकते हैं और तो और गला भी रेत सकते हैं। सोमवार हो हुए इस हमले के बद अब शरणार्थियों के प्रति गुस्सा जारी है। सोशल मीडिया की मानें तो बेलयफास्ट में तीन घरों और एक मिडल ईस्टर्न सुपरमार्केट को आग के हवाले किया जा चुका है। आयरलैंड में शरणार्थियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। उस सूडानी युवक को गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया गया है। मगर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।











