
(AI-generated image)
उरी के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार देर शाम एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत श्रीनगर स्थित बादामीबाग के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों जवानों की मृत्यु हो गई। बलिदान जवानों की पहचान महाराष्ट्र के ऐरोली निवासी चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर निवासी अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है।
(खबर अपडेट की जा रही है)