पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मामले में बदल गया है। फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। इसी मामले में खान सर सरेंडर करने के लिए अपने वकील के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला पटना के एक कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग और पथराव की घटना से जुड़ा है। आरोप है कि इस घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने इस केस में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं, जिनमें खान सर का नाम भी शामिल किया गया है। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद दो कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर तनाव बढ़ गया था। इसी दौरान मंगलवार की रात एक कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना हुई। सके बाद एक पक्ष ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुरक्षा गार्डों द्वारा हवा में फायरिंग की गई थी। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दो गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थ ही पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। लहाल कोचिंग सेंटर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामला कोर्ट और पुलिस जांच के अधीन है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और अदालत के फैसले पर निर्भर करेगी।
















